{"_id":"674dff2ff56c04052d0b6454","slug":"lack-of-resources-at-the-railway-station-is-increasing-difficulties-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125479-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर संसाधनों की कमी बढ़ा रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर संसाधनों की कमी बढ़ा रही मुश्किल
Tue, 03 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गिरते तापमान के बीच ट्रेन के घंटों देरी से चलने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई हैं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड की कमी होने से खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करने को यात्री मजबूर हो रहे। इससे उन्हें कई प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। यात्रियों ने ठंड से बचाव के लिए बेहतर प्रबंध की मांग की है।
ठंड का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को ही कैफियात डेढ़ घंटा, दून दो घंटा, किसान ढाई घंटा, फरक्का दो घंटा, कोलकाता डेढ़ घंटा, जम्मू तवी दो घंटा समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इस बीच ठंड बढ़ने से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण तो कर दिया गया, लेकिन यात्री शेड की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो यात्री शेड, जबकि प्लेटफॉर्म 2 व 3 पर एक-एक यात्री शेड है।
विज्ञापन
ऐसे में प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर ज्यादातर यात्रियों को खुले में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले शहजादपुर के अरविंद कुमार व बसखारी के इरफान ने कहा कि किराया तो लगातार बढ़ रहा है लेकिन यात्री सुविधाएं बढ़ाने को लेकर जिम्मेदार तनिक भी गंभीरता नहीं दिखा रहे। बढ़ती ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करने के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को हो रही है। जिम्मेदारों को इसे लेकर समुचित प्रबंध चाहिए।