Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Laborer dies in road accidents, two devotees injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में मजदूर की मौत, दो श्रद्धालु घायल

Sun, 23 Feb 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accidents, two devotees injured
.हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार में खंभे से टकराया श्रद्धालुओं का वाहन।संवाद
अंबेडकरनगर। थाना राल्सुल्तानपुर क्षेत्र में मजदूरी कर साइकिल से घर वापस लौट रहा एक श्रमिक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई है। वहीं संतकबीरनगर के श्रद्धालुओं का वाहन प्रयागराज से लौटते समय हंसवर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिसमें दो श्रद्धालु घायल हो गए। राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के ठेगीपुर गांव के राजा वर्मा (22) मजदूरी करते थे। शनिवार को रानीपुर गांव में मजदूरी कर रात 8:30 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। पदुमपुर के निकट पीछे से तेज रफ्तार ट्रक से उनकी साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणोंं की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हर तरफ मातम छा गया। मृतक की मां सुनीता देवी को जवान बेटे की अचानक मौत से गहरा सदमा लगा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि तीन बेटों में राजा सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी घटना हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार में हुई। संतकबीरनगर के आठ श्रद्धालु बीते दिनों प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। रविवार को वापस लौट रहे थे। हीरापुर बाजार के पास चालक को नींद आ गई और बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार दो श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद घायल श्रद्धालुओं का इलाज कराने के बाद सभी लोग गंतव्य के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महोत्सव में ड्यूटी लगी थी। घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed