{"_id":"663fa6e08076017b7604de39","slug":"laborer-dies-after-being-buried-under-debris-due-to-wall-collapse-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-115003-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दीवार ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दीवार ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत
Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
महरूआ थाना क्षेत्र के रानीपुर कुड़वार गांव में दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा। -संवाद
मकान बनवा रहा ग्रामीण भी जख्मी, महरुआ क्षेत्र के रानीपुर कुड़वार गांव में हादसा
कच्ची दीवार पर छप्पर रखने के दौरान ढही दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रानीपुर कुड़वार गांव में शनिवार सुबह कच्ची दीवार पर छप्पर रखने के दौरान अचानक दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से जहां एक मजदूर की मौत हो गई तो वहीं एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव निवासी रमेश पाल (42) शनिवार सुबह लगभग 11 बजे घर के सामने स्थित कच्ची दीवार पर छप्पर रखवा रहा था। मजदूरी करने वाले गांव के ही मत्तू (55) ने पहले कच्ची दीवार की मरम्मत की। इसके बाद रमेश के साथ मिलकर छप्पर को ऊपर रखवाने लगा। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दोनों दीवार के मलबे में दब गए।
गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। इस बीच गंभीर रूप से घायल होकर दोनों बेहोश हो चुके थे। दोनों को फौरन सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मत्तू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन परिवारीजन उसे लेकर सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस बीच मत्तू के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बताया जाता है कि मत्तू का विवाह नहीं हुआ था। वह गांव में ही रह रहे चार भाइयों के साथ रहता था। उधर घटना की जानकारी होते ही नायब तहसीलदार कौशलकांत मिश्र, कानूनगो घनश्याम चौधरी व लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।