फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lab will be built in the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बनेगी इंटीग्रेटेड लैब

Thu, 14 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 14 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
lab will be built in the district hospital
अंबेडकरनगर। कई तरह की जांचों के लिए लखनऊ व अन्य बड़े शहरों की दौड़ लगाने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। एलर्जी, गांठ, पस, जैसी सूक्ष्म जांचें जल्द ही जिला अस्पताल में हो सकेंगी। इसके लिए अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस लैब को बनाने पर साढ़े 91 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 16 सितंबर को लैब का शिलान्यास कर जिले को बड़ा तोहफा देंगे। लैब के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दी गई है।
विज्ञापन

जिले के लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में कई तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाने का निर्णय लिया गया है। इस लैब में लगने वाली अत्याधुनिक मशीनों के जरिए कई तरह की महत्वपूर्ण जांच जिला अस्पताल में आसानी से हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो पस, गांठ, एलर्जी के साथ कई अन्य सूक्ष्म जांचों की सुविधा जिले में नहीं है। ऐसे में मरीजों को ऐसी जांच कराने के लिए लखनऊ व अन्य बड़े शहरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लैब बनाने के लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को प्रथम किस्त के रूप में 45 लाख 75 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 16 सितंबर को लैब का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसके लिए अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया।



मरीजों को मिलेगी राहत
अत्याधुनिक मशीन से लैस लैब के संचालन से मरीजों को सूक्ष्म जांच के लिए अन्यत्र जाने से राहत मिलेगी। 16 सितंबर को लैब का शिलान्यास किया जाएगा।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed