फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kuldeep, Shubham and Mulayam won the long race

Ambedkar Nagar News: लंबी दौड़ में कुलदीप, शुभम व मुलायम ने मारी बाजी

Fri, 13 Jan 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep, Shubham and Mulayam won the long race
अंबेडकरनगर। स्वामी विवेकानंद की 166 वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को जिले में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अकबरपुर हवाईपट्टी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में हुई। पांच किलोमीटर लंबी इस दौड़ में कुलदीप, शुभम व मुलायम सिंह यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हवाईपट्टी से शहजादपुर संघतिया नाका के बीच हुई दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथलेश त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे कुलदीप , शुभम व मुलायम सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर कवि अभय सिंह निर्भीक, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका तिवारी, फूलचंद्र यादव, नीरज पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। टांडा के सरस्वती शिशु मंदिर व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा में भी सामाजिक कार्यकर्ता श्यामबाबू की अध्यक्षता में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed