{"_id":"65b7dd2f7adf3aeb410a7864","slug":"krishna-won-gold-medal-in-taekwondo-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-110106-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रही राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के एक छात्र ने स्वर्ण पदक हासिल कर मान बढ़ाया है। छात्र के प्रदर्शन पर लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि 27 जनवरी को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोच रजत मौर्य की देख रेख में जिले से भी टीम ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर वर्ग के 21 से 23 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्र कृष्णा ने स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही कृष्णा 1 से 4 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो टीम में शामिल होने की सफलता प्राप्त की।
उधर इस प्रदर्शन को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी राजन सुमन, बृजेश कुमार प्रजापति, सुजीत चौरसिया, मनोज कुमार पाल, रूपेश त्रिपाठी, शशि कला, सोनम मौर्या आदि ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।