फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kovid help desk will be set up at TET centers

टीईटी केंद्रों पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क

Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kovid help desk will be set up at TET centers
अंबेडकरनगर। डीएम की अध्यक्षता में बीती देर शाम यूपी टीईटी की तैयारी समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने बिंदुवार तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न उत्पन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी करनी होंगी। बताया कि टीईटी परीक्षार्थियों को रोडवेज बस की सेवा मुफ्त दी जाएगी। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही पर्याप्त मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी टीईटी तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले के 86 केंद्रों पर टीईटी दो पालियों में होगी। इसमें करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह 10 से साढ़े 12 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दल के अलावा प्रत्येक सेंटर पर दो पर्यवेक्षक, एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, संवाद के अन्य साधन ब्लूटूथ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्राध्यक्षों से कहा कि परीक्षा केंद्र पर एक दिन पहले पहुंचकर वहां अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली जाए। सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा के संबंध में जारी गाइडलाइन का पालन करें। डीएम ने कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र खोलने की सावधानी, सीसीटीवी की व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन किया जाए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए। केंद्र पर मेडिकल टीम भी मौजूद रहे, जिससे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय जरूरत पर सेवा ली जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले प्रवेश लेना होगा। इसके बाद किसी को प्रवेेश नहीं दिया जाएगा। बताया कि परीक्षा कक्ष को एक घंटे पहले खोला जाएगा, जिससे परीक्षार्थी सुलभता से बैठ सकें। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed