{"_id":"588e34d84f1c1b844fe805f0","slug":"kota-patna-express-arrived-six-hours-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे लेट पहुंची कोटा-पटना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे लेट पहुंची कोटा-पटना एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : symbolic
ट्रेनों के विलंब से चलने का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा। इससे यात्रियों को ठंड में काफी दिक्कतें हो रही हैैं। रविवार को भी कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस छह घंटे लेट पहुंची तो पांच अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं। नतीजतन संबंधित ट्रेन के यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि खराब मौसम के चलते तमाम एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस रविवार सुबह निर्धारित समय साढ़े 10 बजे से छह घंटा लेट पहुंची। इसके अलावा फरक्का डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे से साढ़े चार घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
कैफियात अप एक्सप्रेस शनिवार देर शाम निर्धारित समय छह बजकर 43 मिनट से चार घंटा तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस रविवार सुबह छह बजकर 45 मिनट से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। इसी प्रकार दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय साढ़े 12 बजे से तीन घंटा तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय एक बजे से दो घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
उधर ट्रेनों के विलंब से चलने एवं उनकी स्थिति की स्पष्ट जानकारी न होने से संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाराणसी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे रामवीर तथा अमजद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ट्रेन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी दे दी जाए, तो अधिक समस्या न हो। उधर, स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रेनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी यात्रियों को दी जाती है।