{"_id":"5f78b1a88ebc3e9b81348e3a","slug":"kidnap-ambedkar-nagar-news-lko5433739104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियारत के लिए आई बालिका का अपहरण, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियारत के लिए आई बालिका का अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। थाना क्षेत्र की दरगाह में जियारत करने आई बालिका का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में बालिका के पिता ने बताया कि वह आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र का है। बीते दिनों वह पत्नी व पुत्री के साथ दरगाह में जियारत करने आया था। शुक्रवार की शाम उसकी पुत्री अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका।
उसने अपने गांव के ही रहने वाले आतिफ उर्फ भुल्लूर पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पूर्व में भी युवक उसकी पुत्री का अपहरण कर चुका है। हालांकि, बालिका उस समय जैसे-तैसे अपने घर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि आतिफ उर्फ भुल्लूर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।