फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kicuchha Nagar Panchayat Chairman election today

किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव आज

Sat, 30 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kicuchha Nagar Panchayat Chairman election today
मतदान कराने के लिए शनिवार को रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत किछौछा अध्यक्ष पद के उपचुनाव में रविवार को 10 हजार 663 मतदाता पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटरों की सुविधा के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 14 पोलिंग पार्टियां शनिवार को कलेक्ट्रेट से रवाना हुईं। पूरी व्यवस्था पर नजर रखने को अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

विज्ञापन


2 अगस्त को टांडा तहसील परिसर में मतों की गणना होगी। गौरतलब है कि नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष का पद बीते दिनों कोर्ट के एक फैसले के बाद रिक्त हो गया था। गत दिवस नए सिरे से चुनाव के लिए प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें कुल पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस बीच अब किछौछा में 31 जुलाई को मतदान होना तय हुआ है।
विज्ञापन


24 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार का कार्य बंद हो गया। प्रत्याशियों शबाना खातून, मंगेश कुमारी, नसरीन, जहरा खातून व भानुमती ने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मतदान को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से 14 पोलिंग पार्टियां किछौछा के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 हजार 663 मतदाताओं को मताधिकार का मौका मिलेगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदान को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 14 पोलिंग पार्टियों को किछौछा भेजे जाने के साथ ही दो पार्टियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है।

एसडीएम टांडा पंकज चुनाव अधिकारी तथा तहसीलदार राजेश सिंह सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। एसडीएम जलालपुर विवेक मिश्र को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है जबकि तहसीलदार अकबरपुर सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहेंगे। एडीएम रामसूरत पांडेय सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे।


सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी, तीन थानाध्यक्ष, दस उपनिरीक्षक, 55 सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम पंकज ने बताया कि 2 अगस्त को टांडा तहसील परिसर में मतों की गणना तहसील सभागार में सुबह आठ बजे से होगी। मतदान के बाद बॉक्स तहसील परिसर में ही जमा कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed