फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Khurshid Jahan became the president of Jalalpur Municipal Council

Ambedkar Nagar News: जलालपुर नगर परिषद अध्यक्ष बनीं खुर्शीद जहां

Sun, 14 May 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Khurshid Jahan became the president of Jalalpur Municipal Council
जलालपुर में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां। -स
- भाजपा प्रत्याशी को 3231 मत से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर में अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी खुुर्शीद जहां ने धमाकेदार जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी शोभावती को 3231 मतों से पराजित किया। अब तक यहां अध्यक्ष रहीं बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी फरजाना खातून को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में परिणाम उम्मीदों के अनुरूप ही आया। यहां दो परिवारों के बीच के लंबे समय से अध्यक्ष पद की जंग होती आ रही है। इस चुनाव में भी इन्हीं दोनों परिवार में से किन्हीं एक परिवार में अध्यक्ष की कुर्सी जाने की उम्मीद थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। अंतर सिर्फ यह आया कि रनर के रूप में बीजेपी शामिल हो गई। परिणाम की घोषणा हुई तो समाजवादी पार्टी की खुर्शीद जहां को 10,288 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी शोभावती को 7057 मत ही मिले। ऐसे में सपा को 3231 वोटों से जीत हासिल हुई। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी फरजाना खातून को 5449 मत प्राप्त हुए। उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि खुर्शीद जहां के पति वरिष्ठ सपा नेता अबुल बशर अंसारी वर्ष 2000 व 2012 में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। बसपा प्रत्याशी रहीं फरजाना खातून 2017 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं थीं। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर खुर्शीद जहां पराजित हुईं थीं। उनके पति हाजी कमर हयात बसपा के टिकट पर 2006 में चुनाव लड़े थे, इसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इस बार जलालपुर से सपा विधायक चुने गए राकेेश पांडेय ने सपा प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रखी थी। उनकी सभी वर्गों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। सपा प्रत्याशी की जीत से गदगद राकेश ने इसे सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के परिश्रम का परिणाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed