{"_id":"613a48238ebc3ec7722ad2c8","slug":"khujhiya-village-was-shaken-by-the-blasts-in-gunpowder-ambedkar-nagar-news-lko5948216177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूद में धमाकों से दहल उठा खुझिया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूद में धमाकों से दहल उठा खुझिया गांव
विज्ञापन
भीटी। थाना क्षेत्र का खुझिया गांव व आसपास का इलाका बुधवार की रात हुए कई धमाकों से दहल उठा। यह धमाके बारूद व सुतली बम को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान हुए। धमाकों में तीन ग्रामीण घायल भी हो गए। इनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बुधवार शाम हुए धमाके में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि मासूम पुत्र के साथ एक महिला घायल हो गई थी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाकर बारूद व सुतली बम को नष्ट कराना शुरू किया। इसी प्रक्रिया के दौरान रह-रहकर हो रहे धमाकों से ग्रामीणों के बीच अनहोनी की आशंका बनी रही। बुधवार की रात लगभग ढाई ट्रॉली बारूद नष्ट कराने के बाद गुरुवार को दिन में चले अभियान में भी आठ बोरी अवैध बारूद पुलिस ने बरामद की। बाद में इसे नष्ट करा दिया गया।
थरिया कला ग्राम पंचायत के खुझिया गांव में बुधवार देर शाम सिद्धू उर्फ जब्बार के घर रखी बारूद में विस्फोट हो गया था। इससे न सिर्फ सिद्धू के घर की छत व कई दीवारें गिर गईं, वरन बगल स्थित मिट्ठू का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जब्बार की बहू शाहिदा बानो व उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र रिजवान घायल हो गए। बारूद में विस्फोट की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
भीटी थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के दलबल के साथ मौके पर पहुंचने के बाद एएसपी संजय कुमार राय, एसडीएम संतोष ओझा समेत कई अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों घायलों को भीटी सीएचसी भेजने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त फोर्स मंगाकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। इसमें सिद्धू के भाई बुद्धू के घर से लगभग आधी ट्रॉली बारूद बरामद हुई।
विज्ञापन
बुद्धू से अलग घर में रह रहे उसके पुत्र सोनू के घर से लगभग दो ट्रॉली बारूद पुलिस ने बरामद की। इतनी बड़ी मात्रा में दो घरों से ही बारूद बरामद होने से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सन्न रह गए। आननफानन में तय हुआ कि फायर ब्रिगेड टीम को बुलाकर बारूद को नष्ट कराया जाए। रात में ही जेसीबी मशीन आदि मंगा ली गई।
इसके बाद कड़ी सुरक्षा व सतर्कता के बीच बरामद बारूद को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान रह-रहकर तेज धमाके होते रहे। बारूद को घरों से निकालकर गांव के बाहर स्थित तालाब तक जेसीबी से ले जाने की प्रक्रिया के दौरान होने वाले धमाकों से कई घरों की दीवारें चटक गईं। धमाकों व पुलिस की कार्रवाई के चलते खुझिया गांव के ग्रामीण तो पूरी रात नहीं सो पाए। साथ ही आसपास के गांवों के ग्रामीण भी धमाकों के चलते आशंकित रहे। आधी रात से लेकर भोर में चार बजे तक होने वाले धमाकों से खुझिया समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों में हड़कंप मचा रहा। इस बीच धमाकों की चपेट में आकर जेसीबी संचालक इनौना निवासी ओमजी गोस्वामी (22), खुझिया गांव निवासी राजितराम (27) व मोनू पाण्डेय (26) घायल हो गए। तीनों घायलों को रात में ही भीटी सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजितराम व ओमजी गोस्वामी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गुरुवार को भी चला तलाशी अभियान
बुधवार की पूरी रात पुलिस दो घरों से बड़ी मात्रा में बरामद बारूद को हटाने व नष्ट करने के अभियान में ही व्यस्त रही। यह प्रक्रिया बुधवार भोर में पूरी हो जाने के साथ ही गांव के अन्य घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने रातभर गांव को घेरे रखा, जिससे कोई भी अवैध सामग्री गांव से बाहर न ले जाई जा सके। एक-एक घर की तलाशी लेने के दौरान सिद्धू के एक पुराने घर से आठ बोरी बारूद फिर से बरामद हुआ। पुलिस कर्मियों ने जेसीबी के माध्यम से उसे भी नष्ट कराया। गुरुवार दिन में भी गांव में चले तलाशी अभियान के दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
अवैध कारोबार को लेकर केस दर्ज
भीटी थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि लाइसेंस पटाखा बिक्री के नाम पर था। लेकिन उसकी आड़ में अवैध निर्माण व अन्य अनुचित कार्य किए जा रहे थे। इस मामले में बुद्धू व समेत उनके परिवारीजनों के विरुद्घ अवैध कारोबार समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।