{"_id":"4e8c73a3a9af77d1dae667a51f39df72","slug":"khair-b-d-defeated-mubarkpur-by-1-0-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैराबाद ने 1-0 से मुबारकपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैराबाद ने 1-0 से मुबारकपुर को हराया
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूल ए के लीग मैच के साथ ही सेमीफाइनल होने के बाद अब पूल बी की टीमों के बीच लीग मैच प्रारंभ हुआ है। शुक्रवार को खैराबाद व मुबारकपुर आजमगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया अपनाए रखा।
एक दूसरे पर गोल मारने के लिए कई बार खिलाड़ी एक दूसरे के डी में पहुंच गए, लेकिन उसे गोल में परिवर्तित नहीं कर सके। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ का खेल प्रारंभ हुआ, तो एक बार फिर से गोल करने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई।
इससे मैच का रोमांच शिखर पर पहुंच गया। वहां मौजूद दर्शक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। धीरे धीरे समय समाप्ति की तरफ बढ़ने लगा। खेल समाप्त होने ही वाला था कि अंतिम क्षण में खैराबाद की टीम ने गोल मार दिया। इधर गोल पड़ा, उधर रेफरी ने मैच समाप्त होने की घोषणा भी कर दी। इस प्रकार खैराबाद की टीम ने 1 गोल से जीत दर्ज की। मुबारकपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि धागा मिल के प्रबंधक केपी पाण्डेय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत किया। उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले जिला फुटबाल एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा।
एसोसिएशन संरक्षक व पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार जीत की फिक्र किए बगैर उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रभात यादव, नाजिम हुसैन, दयाशंकर पाण्डेय, नफादीन, नवीन जान, प्रदीप यादव, राकेश सोनकर आदि मौजूद रहे।