फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keshav Maurya said SP doesn't have workers its just goons adding "Forget 2027 opposition wont come until 2047

UP Politics: 'सपा में कार्यकर्ता नहीं, बल्कि गुंडे हैं', केशव मौर्य बोले- 2027 छोड़िए 2047 तक विपक्ष नहीं आएगा

Sat, 14 Feb 2026 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 02:43 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। कहा कि सपा में कार्यकर्ता नहीं, बल्कि गुंडे हैं। 2027 ही नहीं, 2047 तक विपक्ष की सत्ता की चाह पूरी नहीं होगी। सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी, भाजपा में जाती नहीं है। 

विज्ञापन
Keshav Maurya said SP doesn't have workers its just goons adding "Forget 2027 opposition wont come until 2047
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को भीटी के खजुरी गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। कानून व्यवस्था पर पूर्ववर्ती सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। थाने गुंडे, अपराधी और माफिया चलाते थे। पुलिस अपराधियों से डरती थी। इसके विपरीत भाजपा सरकार में अधिकारी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अपराधी पुलिस से डरते हैं। वह उत्तर प्रदेश छोड़कर भागने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2027 छोड़िए, 2047 तक कांग्रेस और सपा के सत्ता में आने के सपने पूरे नहीं होंगे। सपा में कार्यकर्ता नहीं, बल्कि गुंडे हैं। विपक्ष नहीं चाहता कि गरीब परिवार से निकले नेता देश का नेतृत्व करें। विपक्ष गरीब मां-बाप के बेटे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नहीं देख सकता। गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी। भाजपा की सरकार में बिजली जाती नहीं हैं। करोड़ों गरीबों को पक्का घर मिला है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लखपति दीदी तैयार की जा रही हैं। 


उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि संविधान और आरक्षण सुरक्षित हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। 2027 विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया। युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed