फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keep CCTV cameras installed on the establishments in running condition

चालू हालत में रखें प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Keep CCTV cameras installed on the establishments in running condition
अंबेडकरनगर। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुुरुवार शाम एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की। व्यापारियों से बेहतर सुरक्षा के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षा को लेकर सक्रिय है। ऐसे में व्यापारियों को भी चाहिए कि वे जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें। जहां न लगे हों, वहां अविलंब लगवा लें।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि धनतेरस, दीपावली, छठपूजा, गोवर्धन पूजा व भैया दूज आदि पर्व के दौरान समूचे जिले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का माहौल रहे, इसमें सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
विज्ञापन

यदि लगे हैं तो उसे चालू हालत में रखें। कैमरा लगा होने से न सिर्फ सुरक्षा का आभास होता है बल्कि किसी आपराधिक घटनाओं के खुलासे में काफी मदद मिलती है। ऐसे में व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों को आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/ चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कहीं भी कैश ले जाने से पहले पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। कहा कि यातायात का सुचारु संचालन हो और जाम की समस्या से न उत्पन्न हो, इसके लिए सड़क पर अतिक्रमण न करें। पटरियों पर सामान सजाने से बचें। अपने सामान दुकानों के अंदर ही लगाएं।

एसपी ने कहा कि व्यापारियों का सहयोग रहेगा तो आवागमन व सुरक्षा, दोनों व्यवस्थाएं बेहतर रहेंगी। इस मौके पर विभिन्न व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed