फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keep a close watch on those coming from other provinces

दूसरे प्रांतों से आने वालों पर रखें कड़ी नजर

Mon, 17 May 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on those coming from other provinces
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। दूसरे राज्यों व जनपदों से आने वालों पर कड़ी निगाह रखें। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। यदि आवश्यक हो, तो उनकी कोरोना जांच भी कराएं। साथ ही कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी करें। यह दिशा निर्देश सोमवार को तहसीलदार सदर जयप्रकाश यादव ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर निगरानी समिति के साथ बैठक कर जिम्मेदारों को दिए।
विज्ञापन

नैली, चांदपुर भटपुरा, परस कटुई समेत आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति के साथ बैठक करने के दौरान तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने निर्देशित किया कि वे दूसरे प्रांतों व जनपदों से आने वालों पर कड़ी निगाह रखें। गांव में प्रवेश करने पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करें। यदि आवश्यक हो, तो उनकी कोरोना जांच भी कराएं। इसके अलावा आने वालों को होम क्वारंटीन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में सघन जागरूकता अभियान चलाएं। ग्रामीणों को कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए जागरूक करें। उन्हें बताए कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed