फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Katehari will get a new MLA on November 23

Ambedkar Nagar News: कटेहरी को 23 नवंबर को मिलेगा नया विधायक

Tue, 15 Oct 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Katehari will get a new MLA on November 23
बसखारी में होर्डिंग उतारे निकाय कर्मी। -संवाद
अंबेडकरनगर। कटेहरी की छह लाख से अधिक आबादी को 23 नवंबर को नया विधायक मिल जाएगा। इसके लिए 425 मतदेय स्थलों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इस सीट के लिए सपा व बसपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा की तरफ से अभी पत्ता खुलने का इंतजार है। कांग्रेस ने भी यहां प्रत्याशी उतारने के संकेत दे रखे हैं।
विज्ञापन

2022 में हुए विधानसभा के सामान्य चुनाव में सपा से विधायक बने लालजी वर्मा गत लोकसभा चुनाव में बतौर सपा प्रत्याशी सांसद चुन लिए गए हैं। इसके बाद उनके द्वारा खाली की गई विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव होने जा रहा है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने बाकायदा इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी 6,16,152 है। इसमें 3,10,656 पुरुष जबकि 3,05,496 महिलाएं हैं। छह लाख से अधिक आबादी को अब अपना नया विधायक मिलने का मार्ग मंगलवार को चुनाव आयोग ने प्रशस्त कर दिया। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 18 से 25 अक्तूबर तक नामांकन हो सकेंगे। 28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्तूबर को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 13 नवंबर को 425 मतदेयस्थलों पर पहुंचकर चार लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने में प्रशासन तेजी से जुटा है। इस सीट पर बसपा ने अमित वर्मा जबकि सपा ने सांसद लालजी वर्मा की पत्नी पूर्व जिपं अध्यक्ष शोभावती वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अब सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने की तरफ टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होते ही उतारी जाने लगीं होर्डिंग





अंबेडकरनगर। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही समूचे जिले में राजनीतिक दलों से जुड़ी होर्डिंग व बैनर उतारने का काम शुरू कर दिया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में यह जिम्मा कहीं निकाय प्रशासन तो कहीं तहसील प्रशासन ने संभाला। मंगलवार दोपहर बाद कटेहरी से लेकर भीटी तथा अकबरपुर से लेकर टांडा, बसखारी व अन्य क्षेत्रों में टीमें सक्रिय हो गईं। शाम होते होते अलग-अलग क्षेत्रों से होर्डिंग, पोस्टर व बैनर उतारने का दौर शुरू हो गया। इसमें जेसीबी व अन्य मशीनों का भी प्रयोग हुआ। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि प्रभावी ढंग से आदर्श आचार संहिता का पालन शुरू करा दिया गया है।
फैक्ट फाइल
कुल पुरुष मतदाता-2,10,568
महिला मतदाता-1,90,306
थर्ड जेंडर मतदाता-1
युवा मतदाता-7667
दिव्यांग मतदाता-3381
85 वर्ष से अधिक के मतदाता-2560
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed