{"_id":"5f9d9d168ebc3e9c064f8f4f","slug":"karva-chouth-ambedkar-nagar-news-lko5479854174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तेज हुई करवाचौथ की तैयारी, बाजार हुए गुलजार, गुजराती कुर्ती की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तेज हुई करवाचौथ की तैयारी, बाजार हुए गुलजार, गुजराती कुर्ती की बढ़ी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले पवित्र करवाचौथ पर्व की तैयारियों ने जिले में जोर पकड़ लिया है। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए महिलाओं ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीददारी तेज कर दी है। साड़ी, रेडीमेड कपड़ों, साज श्रृंगार के सामानों के साथ ही आभूषण की भी खरीददारी बढ़-चढ़कर कर रही हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सुबह से ही महिलाओं का खरीददारी के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर शाम तक जारी रहता है। बड़ी संख्या में महिलाओं के बाजारों में पहुंचने से संबंधित दुकानदारों के चेहरे पर चमक आ गई है।
कोविड-19 के चलते बाजारों में अक्सर पसरा सन्नाटा अब धीरे-धीरे दूर होने लगा है। पवित्र नवरात्र, दुर्गा पूजा व बारावफात पर्व के बाद अब जिले में पवित्र करवाचौथ की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले पर्व को लेकर महिलाओं में अभी से उत्साह का माहौल दिखने लगा है। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए जरूरी खरीददारी में महिलाएं जुट गई हैं। साड़ी, रेडीमेड कपड़े, आभूषण के साथ ही श्रृंगार की दुकानों पर सुबह से खरीददारी के लिए महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य छोटी बड़ी बाजारें लगभग पूरे दिन महिलाओं से गुलजार रहती हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी है।
जिला मुख्यालय की बाजार शहजादपुर के वरिष्ठ कपड़ा व्यवसाई जमाल अहमद ने कहा कि इस बार सिल्क व बनारसी साड़ी की मांग अधिक है। इसे देखते हुए दोबारा सामान मंगवाना पड़ा है। कपड़ा व्यवसाई दयाशंकर व अजय कुमार बजाज ने कहा कि सिल्क, बनारसी व कॉटन की साड़ी की खरीददारी महिलाएं बढ़ चढ़कर कर रही हैं। रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी सुरेंद्र कुमार व इम्तियाज हुसैन ने कहा कि गुजराती कुर्ती व पंजाबी सूट की मांग इस बार अधिक है। कहा कि खरीददारी पर महंगाई व कोविड-19 का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। वरिष्ठ सराफा व्यवसाई पियूष सोनी ने कहा कि हल्के व आकर्षक डिजाइन के आभूषण की मांग इस बार अधिक है। इसे देखते हुए ही दिल्ली, कानपुर व वाराणसी से सोने के हल्के व आकर्षक डिजाइन के आभूषण मंगाए गए हैं।