फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Karva chouth

करवाचौथ को लेकर बाजारों में दिखने लगी रौनक, गुजराती कुर्ती की खूब मांग

Wed, 28 Oct 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Karva chouth
फोटो 7, अंबेडकरनगर के शहजादपुर में करवा चौध व्रत को लेकर तेज हुई खरीददारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु की कामना के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए महिलाओं का जरूरी खरीददारी के लिए संबंधित बाजारों में सुबह से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो कि देर शाम तक चलता रहता है। साड़ी तथा गुजराती कुर्ती की जहां बढ़ चढ़कर खरीददारी की जा रही है, वहीं श्रृंगार के सामान के साथ ही आभूषण की भी खरीददारी की जा रही है। पर्व से संबंधित जरूरी सामानों की खरीददारी होने से बाजारों में चहलपहल तेज हो गई है।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। सुबह से ही पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीददारी के लिए महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला संबंधित बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक चलता रहता है। खरीददारी के लिए महिलाओं के बाजारों में पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे पर चमक आ गई है। साड़ी के अलावा रेडीमेड कपड़ों की खरीददारी बढ़ चढ़कर की जा रही है। साड़ी दुकानदार दयाशंकर व हाजी जमाल अहमद ने बताया कि सिल्क की साड़ियों की बिक्री अधिक हो रही है। इसके अलावा बनारसी साड़ी की भी खरीददारी महिलाएं कर रही हैं। इम्तियाज अली ने कहा कि गुजराती कुर्ती की मांग इस बार अधिक है। कहा कि मांग बढ़ती देख उन्हें कई अन्य डिजाइनों की कुर्तियां मंगानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को शहजादपुर बाजार स्थित साड़ी दुकान पर मिली रिचा मिश्रा व प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने सिल्क की साड़ी खरीदी है। कहा कि पर्व को लेकर काफी उत्साह है। पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीददारी शुरू कर दी गई है। आभूषण की दुकान पर मिली शीतल व शांति ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वह पर्व पर सोने व चांदी के आभूषण जरूर लेती हैं। इस बार भी वह आभूषण लेने के लिए आई हैं। पहले आभूषण ले लें, इसके बाद कपड़ों की खरीददारी करेंगे। इसी प्रकार जलालपुर, टांडा व बसखारी बाजारों में भी करवा चौथ की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed