फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Karpoori Thakur is Remembered on Anniversary

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Sun, 24 Jan 2016 10:16 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur is Remembered on Anniversary
अपना दल के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप अर्चन कर हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मराज पटेल ने कहा कि जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर एक महान सामाजिक न्याय के पुरोधा थे।
विज्ञापन


आपात काल में कर्पूरी ठाकुर ने लोकनायक जयप्रकाश के साथ मिलकर सरकार के विरुद्ध पूरी मजबूती से आवाज बुलंद की। देश के पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों तथा मीडिया को उन्होंने एक नई रोशनी प्रदान की थी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद ने कहा कि स्व. ठाकुर ने अपना पूरा जीवन दबे कुचले व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान में व्यतीत कर दिया। मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहने के बावजूद उन्होंने कभी भी आम जनता से दूरी नहीं बनाई। इस दौरान अरुण कुमार पटेल, राम कुमार पटेल, अनुराग, अविनाश, सभापति, मंगला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय नाई महासभा ने कलक्ट्रेट के पास गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप अर्चन करते हुए जिलाध्यक्ष शिव पूजन नंद शर्मा ने लोगों से आवाहन किया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री के आदर्शों पर चलकर समाज व देश को तरक्की के रास्ते पर ले चलें। इस दौरान रामानंद, बृजलाल, राजाराम, नंदलाल, दुर्गा प्रसाद, महेशचंद्र, डॉ. राम आसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed