फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kanwariyas will pass through 13 routes including two national highways

Ambedkar Nagar News: दो नेशनल हाईवे समेत 13 मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िये

Sun, 06 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will pass through 13 routes including two national highways
हंसवर आरोपुर मार्ग पर गड्ढे व जलभराव।
अंबेडकरनगर। आगामी 11 जुलाई से सावन माह शुरू होने जा रहा है। बड़ी तादाद में कांवड़िये सरयू नदी के अलग-अलग घाटों से जल भरकर शिवालयों के लिए निकलेंगे। कांवड़ियों की राह में रोड़ा न आए, इसके लिए जिले के 13 प्रमुख मार्गों को कांवड़ मार्ग के रूप में चिह्नित किया गया है। इन मार्गों को 11 जुलाई से पहले दुरुस्त कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में दो नेशनल हाईवे समेत कुल 13 प्रमख मार्ग हैं, जहां से हर साल कांवड़ियों का हुजूम गुजरता है। एनएचएआई के साथ लोक निर्माण के प्रांतीय और निर्माण खंड के अधिकारियों ने करीब 256 किमी लंबे इन मार्गों को पूर्ण रूप से गड्ढामुक्त करने की तैयारी शुरू की है। सबसे ज्यादा समस्या हंसवर आरोपुर जाने वाले सात किमी लंबे मार्ग की है। यहां सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यहां जलनिकासी का प्रबंध न होना प्रमुख समस्या है। विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या के निदान के तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जलनिकासी के वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। वहीं मया टांडा मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इस कार्य को भी समय से पूरा कराने की कवायद की जा रही है। शासन ने अयोध्या मंडल के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अधीक्षण अभियंता ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ हंसवर आरोपुर मार्ग, हंसवर मकरही मार्ग, बहराइच फैजाबाद आजमगढ़ मार्ग समेत अन्य का निरीक्षण किया। यहां जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सईएन निर्माण खंड अश्विनी पांडेय ने बताया कि कांवड़ मार्गों को दुरुस्त कराया जा रहा है। सावन माह शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िए
नेशनल हाईवे नेवरी-रामनगर-चहोड़ा मार्ग - 14.4 किमी
बसखारी-जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग- 41 किमी
हंसवर-आरोपुर मार्ग- 7 किमी
हंसवर-मकरही-चहोड़ा-माडरमऊ-जहांगीरगंज मार्ग- 22.08 किमी
नेशनल हाईवे मिर्जापुर-वाराणसी-जाैनपुर-शाहगंज-अकबरपुर अयोध्या मार्ग- 32.6 किमी
बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग- 44.2 किमी
मया-टांडा मार्ग - 19.5 किमी
अकबरपुर-देलहूपुर-चांदापट्टी मार्ग- 16.7 किमी
दोस्तपुर अकबरपुर जलालपुर न्योरी मार्ग- 12.5 किमी
अकबरपुर इल्तिफातगंत गंज मार्ग- 19 किमी
अलीगंज चुंगी चिंतौरा मार्ग- 4.16 किमी
पहितीपुर-अन्नाये मार्ग- 7.1 किमी
टांडा हंसवर आरोपुर संपर्क मार्ग- 15.8 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed