फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kanwar Yatra from today amid tight security, administration alert

कड़ी सुरक्षा के बीच कांवड़ यात्रा आज से, प्रशासन सतर्क

Sat, 23 Jul 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra from today amid tight security, administration alert
अंबेडकरनगर। सावन में भोले शंकर की विशेष पूजा-अर्चना के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 24 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरूआत होगी। इस दौरान अलग-अलग नदियों से जल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे रवाना होंगे। नदियों से कांवड़ में भरकर लाए जाने वाले इसी पवित्र जल से सावन के सोमवार को शिव भक्त जलाभिषेक कर भोले को नमन करेंगे। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए शनिवार देर रात तक पुलिस प्रशासन के अफसर जुटे रहे।
विज्ञापन

कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी मार्गों पर रूट डायवर्जन के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत सुरक्षा निगरानी के लिए जिले को आठ जोन व 78 सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा से जुड़े रूट व सभी प्रमुख शिव मंदिरों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नदियों का पवित्र जल लेने के लिए रविवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा का सिलसिला सावन भर चलेगा। इसके दृष्टिगत ही प्रशासन ने आगामी दो अगस्त तक जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू कर प्रमुख नौ शिव मंदिरों की सुरक्षा निगरानी को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र शिवबाबा धाम, शिवालय घाट शहजादपुर, शिव मंदिर कटौना लोदीपुर, झारखंडी धाम टांडा, महादेवा घाट टांडा, गोविंद साहब मंदिर, शिव मंदिर बसखारी व शिव मंदिर मालीपुर सहित कुल नौ शिव मंदिरों में सुरक्षा निगरानी को 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चाक चौबंद सुरक्षा के लिए 300 महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर डेढ़ कंपनी पीएसी बल की भी तैनाती रहेगी।
सख्ती से लागू होगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा लागू रूट डायवर्जन पूरी सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। इसके तहत अयोध्या से आने वाले वाहन यादवनगर तिराहे से मिझौड़ा चौराहा होते हुए आगे जाएंगे, बसखारी से जिला मुख्यालय की तरफ आने वाले वाहन को बसखारी बाजार से पहले फोरलेन पर डायवर्ट दिया जाएगा। यह वाहन टांडा के इनामीपुर पुल के नीचे उतर कर एनएच 232 के रास्ते अकबरपुर की तरफ आएंगे। जलालपुर व मालीपुर मार्ग से जिला मुख्यालय की तरफ आने वाले वाहनों को एनएच 232 पर डायवर्ट किया जाएगा। दोस्तपुर की तरफ से आने वाले वाहन भी एनएच बाईपास से गुजारे जाएंगे। इसी तरह टांडा मार्ग पर रूट डायवर्जन होगा। सेम्हरिया चौराहा, अलीगंज से न्यौरी टोल प्लाजा तक का मार्ग एकल मार्ग के रूप में संचालित होगा। इस दौरान सेम्हरिया से चौराहे से बाएं तरफ के मार्ग पर कांवड़ यात्री तथा दाएं तरफ के मार्ग पर वाहन चलेंगे।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराए गए हैं। इसके तहत संबंधित मार्गों के साथ ही कांवड़ियों के ठहराव स्थलों व प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा निगरानी में पूरी चौकसी रहेगी। यात्रा रूट के साथ ही मंदिरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
संजय कुमार राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed