फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jungle Raj in the state, codeine is being sold: Ajay Rai

प्रदेश में जंगलराज, बिक रहा कोडीन : अजय राय

Wed, 31 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 31 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jungle Raj in the state, codeine is being sold: Ajay Rai
टांडा क्षेत्र के रसूलपुर मुबारकपुर गांव दिवंगत शिक्षिका सुशीला के परिजनों से मुलाकात करते कांग्
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। लापता छात्र और दिवंगत शिक्षिका के परिजनों से बुधवार को मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठे लापता छात्र हिमांशु के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद टांडा क्षेत्र के रसूलपुर मुबारकपुर गांव दिवंगत शिक्षिका सुशीला के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद भी मां बच्चे के लिए परेशान है। मुख्यमंत्री के यहां जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में जंगलराज है। प्रदेश में कोडीन सिरप बिक रहा है, जमीनों पर कब्जा हो रहा है। हमारी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, समय के अनुसार गठबंधन पर विचार किया जाएगा। पंचायत चुनाव भी पार्टी मजबूती से अकेले ही लड़ेगी। हमारी सरकार में अत्याचार और अन्याय नहीं होने देंगे। कहा कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, अजय सिंह कप्तान, अशोक सिंह, अमित जायसवाल, सुनील मिश्रा, सत्यंवदा पासवान, अनीस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed