{"_id":"6511d1089d1a08213b01c235","slug":"jewelery-and-cash-theft-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-3765-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो घरों से पांच लाख के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो घरों से पांच लाख के जेवरात व नकदी चोरी
Mon, 25 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। भीटी क्षेत्र के बसंतपुर वीरापट्टी गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात व 45 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
चोरी की एक घटना गांव के राकेश कुमार पांडेय के घर में हुई। छत के सहारे दाखिल हुए चोर घर में रखे बाक्स को तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात व 30 हजार रुपये नकद समेट ले गए। चोरों ने गांव के पंकज पांडेय के घर को भी निशाना बनाया।
उनके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए। सोमवार सामान बिखरा देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।