{"_id":"58b7047a4f1c1b9c18831a88","slug":"jeep-crushed-youth-fellow-in-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने युवक को रौंदा, साथी कोमा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप ने युवक को रौंदा, साथी कोमा में
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को टांडा के खेतापुर के पास तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जो अभी कोमा में है। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं अन्य दुर्घटनाओं में भी दो लोगों को चोटें आयी हैं। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के मेड़री गांव निवासी कपिलदेव (35) पुत्र रामकुमार व गांव निवासी विकास (25) पुत्र मोतीलाल एक ही बाइक से मंगलवार को टांडा पैकोलिया बारात गए थे। द्वारपूजा के बाद दोनों रात में ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे टांडा के खेतापुुर गांव के पास तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग टक्कर की आवाज सुनकर जब तक घटना स्थल पर पहुंचते, चालक जीप लेकर भाग गया। लोगों ने देखा कि दो युवक सड़क पर बुरी तरह घायल होकर तड़प रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस व सरकारी एंबुलेंस को दी लेकिन इतने में ही कपिलदेव ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने कपिलदेव को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल विकास को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, वह अभी कोमा में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी गोविंदा (25) पुत्र रामसूरत बुधवार को मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
घटना उस समय हुई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के परसावां निवासी लकी (19) पुत्र नरेंद्र भी हजपुरा बाजार के निकट बाइक से अकबरपुर आते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।