फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jayanti

जयंती पर याद किए गए बापू व शास्त्री, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 02 Oct 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jayanti
फोटो 20, अंबेडकरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में गांधी जयंती मौके पर पुष्प अर्पित करते प्रधानाचार्य स? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले में उल्लास से मनी। जगह-जगह पौधरोपण व सफाई अभियान चला। अस्पतालों में फल वितरण किया गया। वक्ताओं ने बापू के आदर्शों पर चलकर देश व समाज का हित तय करने का आह्वान किया। कहा गया कि आपसी भाईचारा, परोपकार व ईमानदारी के मार्ग पर चलना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। कहा कि अहिंसा व सत्याग्रह आंदोलन के जरिए बापू ने देश को जो उपलब्धि प्रदान की उसे हमेशा याद किया जाएगा। पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस कर्मियों को नैतिकता, ईमानदारी व सत्य के मार्ग पर चलते रहने का संकल्प दिलाया। सीडीओ घनश्याम मीणा ने विकास भवन में ध्वज फहराया। गांधी आश्रम पहुंचकर अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चला। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाकर संकल्प दिलाया गया कि राष्ट्रपिता बापू के सपनों को साकार करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। हिंद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, शेखपुर किछौछा में प्रधानाध्यापक जयलक्ष्मी सिंह व इंद्रावती, ज्ञानकली, शगुफ्ता, महिमा आदि की मौजूदगी में जयंती मनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर विशेष आयोजन हुआ। राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। गोष्ठी में वक्ताओं ने गांधीजी के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गांधीजी की विचाराधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह, सुमन पाण्डेय, वाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने डॉ. योगेश वर्मा की मौजूदगी में जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल का वितरण किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर आम जनता की सेवा में जुटी है। जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के साथ ही अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार वृद्धि सुनिश्चित कर रही है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन सरिता गुप्ता के नेतृत्व में गांधी जयंती मनायी गई। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज गुप्ता, रामआशीष मिश्र, सुधांशू त्रिपाठी, रमेश चंद्र गुप्त, संतोष दुबे, गौरव उपाध्याय, रवि सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक आकाश पाण्डेय, प्रतीक उपाध्याय, शिवम त्रिपाठी, विवेक गौड़, स्वप्निल तिवारी, प्रसून व शुभम पाण्डेय ने आदि ने पवित्र धाम शिवबाबा में स्वच्छता अभियान चलाया।
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने झंडारोहण किया। इस मौके पर आरआई विपिन कुमार, स्काउट गाइड की मुख्य आयुक्त तारा वर्मा, शिक्षिका प्रियंका तिवारी, साधना सिंह, डीबीए विनय पांडेय, अमित श्रीवास्तव समेत कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। जन शिक्षण संस्थान चिंगी खैरा में शुक्रवार को जयंती मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सालिकराम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। निदेशक अरुण कुमार शाही ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी चेतन सक्सेना, शंभूलाल, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने गांधी जयंती शहाजादपुर स्थित गांधी प्रतिमा के पास मनायी। कामरेड राजेश यादव, एजाज अहमद, वसीम, वाजिम अली आदि ने गांधी के आदर्शों को याद कर उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किए। जहांगीरगंज ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी अशोक यादव व जहांगीरगंज थाने में एसओ नागेंद्र सरोज, राजेसुल्तानपुर में एसओ पीएन तिवारी, सीएचसी जहांगीरगंज में प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव, फतेह मोहम्मद मेमोरिएल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफीक व बाल विकास परियोजना कार्यालय में विनोद कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ।

राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार लल्लनजी ब्रह्मचारी महाविद्यालय, राजेसुल्तानपुर में प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह, चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर में प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह, आरपीएस इंटर कॉलेज मामपुर में ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव, भारत कॉलोनी परिसर में समाजसेवी सुनील मौर्य ने ध्वज फहराया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने तहसील में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में तहसीलदार बृजेश वर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह व संत प्रसाद पाण्डेय आदि मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम भूमिका यादव ने तहसील में ध्वजारोहण कर बापू व शास्त्री के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर तहसीलदार गौरव सिंह, नायब तहसीलदार जनार्दन व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed