{"_id":"64f767d406e5ed6fd70db939","slug":"janmashtami-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2775-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जन्माष्टमी आजए पुलिस लाइन में होगा विशेष आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जन्माष्टमी आजए पुलिस लाइन में होगा विशेष आयोजन
Tue, 05 Sep 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए अकबरपुर पुलिस लाइन के साथ ही क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम व थानों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के मौके पर बुधवार को अकबरपुर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में झांकी सजेगी। क्षेत्रीय गांधी आश्रम के मंत्री रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि रात में भजन कीर्तन का आयोजन होगा। मध्य रात श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण होगा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि पुलिस लाइन की सफाई कराने के साथ ही अन्य तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रात में विधि विधान से आयोजन होगा। सामूहिक भोज का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को होगा। इसके साथ टांडा, आलापुर, जलालपुर व भीटी क्षेत्र में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उल्लास है।