{"_id":"612bb8c58ebc3e7a1e6ffcd2","slug":"jankranti-yatra-reached-the-district-welcomed-by-the-spaniards-ambedkar-nagar-news-lko5932964180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची जनक्रांति यात्रा, सपाइयों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची जनक्रांति यात्रा, सपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर पूर्व कैबिनेटमंत्री राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में होता जनवादी पा?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में बागी बलिया से निकली भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। आलापुर व अकबरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछड़ा व दलित समाज की धुर विरोधी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनवादी पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। सपा व जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से काम करना होगा। देर शाम तक जिले में उनके स्वागत का सिलसिला चला। रात्रि विश्राम के बाद वे सोमवार को जनपद से रवाना होंगे।
जिले के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पूर्वाह्न अमड़ी टोल प्लाजा पर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में बागी बलिया से निकली भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा का सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत का सिलसिला शुरू किया। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बागी बलिया से निकली जनक्रांति यात्रा का आलापुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर सीमा न्यौरी टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह सनी, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ कश्यप, ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, सयुस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, नौजवान, बुनकर, बेरोजगार विरोधी है। 2022 के चुनाव में एक साथ होकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस मौके पर विधायक सुभाष राय, विधायक संग्राम यादव, जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव, बलिराम गौतम, संगीता, सुनीता सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का बरियावन बाजार में पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विधानचंद्र चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता अनिल मिश्र, जगदीश राजभर, आनंद वर्मा आदि ने स्वागत किया।