फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jalabhishek with Bol Bam

बोल बम के साथ जलाभिषेक की धूम

Mon, 01 Aug 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek with Bol Bam
अंबेडकरनगर के शिवबाबा धाम में जलाभिषेक व पूजन अर्चन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सावन माह के तीसरे सोमवार पर शिवालयों व सभी प्रमुख मंदिरों बोल बम के जयकारों की गूंज रही। भोर से ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें शिवमंदिरों में जुटने लगी थीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महादेव का पूजन-अर्चन कर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

वैसे तो भगवान महादेव के प्रिय सावन माह में हर रोज शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है, लेकिन सोमवार को जलाभिषेक व पूजन का विशेष महत्व होता है। इसलिए सुबह से लेकर देर रात तक शिवालयों में भक्तों का तांता जुटा रहा। इस दौरान श्रद्धालु जलाभिषेक के साथ ही भोले के प्रिय पुष्प, भांग, धतूरा, बेेलपत्र, शहद, शमी के साथ पूजा पाठ में जुटे रहे।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को समूचा जिला हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सड़कों पर हर तरफ भगवा पहने कांवड़ियों की टोली जयघोष करते आगे बढ़ती दिखी। डीजे की धुनों पर थिरकते शिवभक्त सभी के आकर्षण का केंद्र बने दिख रहे थे। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवड़ियों के आवभगत के लिए भी शहरवासियों में होड़ लगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद वितरण से लेकर जलपान कराने, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य निशुल्क सेवा प्रदान करने के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे। पिछले दो दिनों से अयोध्या के लिए रवाना हो रहे कांवड़ियों के जत्थे सोमवार भोर तीन बजे से ही बम-बम भोले के जयघोष के साथ शहर स्थित प्रमुख शिवालयों में पहुंचने शुरू हो गए थे।
इस दौरान पवित्र धाम शिवबाबा में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ा। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर पूरे दिन चलता रहा। शिवबाबा धाम में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर रखे थे।

अहिरौली व इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलावा भीटी में अयोध्या जनपद की सीमा के निकट बने बैरियर से भी पुलिस सुरक्षा निगरानी की जिम्मेदारी संभाले दिखी। टांडा मया मार्ग पर इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अलीगंज एसओ व टांडा कोतवाल भ्रमण करते रहते। एसडीएम दीपक वर्मा व सीओ संतोष कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाती रही। एसपी अजीत कुमार सिन्हा सुरक्षा निगरानी के लिए खुद दिन भर स्थलीय भ्रमण में जुटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed