फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jal Shakti Minister and Minister of State will be on district tour today

Ambedkar Nagar News: जनपद दौरे पर आज रहेंगे जलशक्ति मंत्री व राज्यमंत्री

Wed, 06 Sep 2023 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister and Minister of State will be on district tour today
अंबेडकरनगर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व राज्यमंत्री सतीश शर्मा बृहस्पतिवार को जनपद दौरे पर पहुंच रहे हैं। दोनों मंत्री बाढ़ सुरक्षा के लिए सरयू नदी में बनाए गए परक्यूपाइन स्क्रीन एवं स्टड निर्माण का जायजा लेंगे। बाद में लखनऊ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा को लेकर लोहिया भवन में तैयारी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सतीश शर्मा बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच रहे हैं। महरीपुर, रायपुर, केवटाही, चिंतौरा, मुबारकपुर, डुहिया में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से बाढ़ से सुरक्षा के लिए सरयू नदी में बनाए गए परक्यूपाइन स्क्रीन एवं परक्यूपाइन स्टड निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सवा दो बजे हिंदी स्वराज के 350 वें वर्ष पर 26 सितंबर से 31 अक्तूबर के मध्य लखनऊ में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा के कार्यक्रम को लेकर दिव्य प्रेम सेवा मिशन से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed