{"_id":"64398ffd9f73aa105c094a56","slug":"jal-jeevan-mission-vendor-dies-by-drowning-in-saryu-ambedkar-nagar-news-c-13-1-183410-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबकर जल जीवन मिशन के वेंडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबकर जल जीवन मिशन के वेंडर की मौत
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर के तिलकारपुर में सरयू नदी में नहा रहे जल जीवन मिशन के ठेकेदार की डूबने से मौत हो गई। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया। इस दौरान ईद-गिर्द के ग्रामीण बड़ी तादाद में घाट पर पहुंच गए।
आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ओलिंडा निवासी परमानंद सिंह (38) पुत्र विजय सिंह इन दिनों थाना क्षेत्र हंसवर के नौहरनी रामपुर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम करा रहे थे। शुक्रवार को वह अपने चचेरे भाई व भांजे के साथ तिलकारपुर व नौरहनी रामपुर के बीच सरयू नदी में नहाने लगे। अचानक वह गहराई में चले गए और डूब गए। साथ नहा रहे लोगों ने शोर मचाया आसपास के मवेशी चरा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
परमानंद को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को घटना स्थल से कुछ दूरी से निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।