फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jail for the accused of cheating in the name of job

Ambedkar Nagar News: नौकरी के नाम पर ठगने के आरोपी को जेल

Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jail for the accused of cheating in the name of job
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवाओं से करीब छह लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को हंसवर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब एक वर्ष पूर्व यह मामला सामने आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र हंसवर के अहिरौली सागरपट्टी निवासी मुकेश कुमार ने दर्ज कराए केस में बताया था कि 10 अक्तूबर 2021 को अंबेडकरनगर सीएमओ कार्यालय में उसकी मुलाकात रवित कुमार सोनी निवासी सैदापुर, अरिया बाजार, कोतवाली अकबरपुर से हुई थी।
विज्ञापन

रवित कुमार ने खुद को सीएमओ का असिस्टेंट बताकर नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपी ने बताया था कि वार्ड ब्वाय के लिए डेढ़ लाख, एएनएम के लिए तीन लाख व जेएनएम के लिए साढ़े तीन लाख रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसके झांसे में आ गया। वह स्वयं व तीन अन्य लोगों ने नौकरी के लिए कुल पांच लाख 80 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने 15 दिन के अंदर चारों को फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट व आईडी कार्ड देकर कार्यालय में काम भी शुरू करा दिया।
काम करते हुए दो माह बीत गए लेकिन कोई वेतन नहीं मिला। शिकायत की तो उन लोगों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन लोगों को अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला। उन लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी साजिश रची गई।

एसपी के आदेश पर हंसवर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी को भूलेपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed