{"_id":"5f414dae8ebc3e3cad4dce66","slug":"jail-ambedkar-nagar-news-lko536332246","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था को ठेस पहुंचाने वाला सभासद भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था को ठेस पहुंचाने वाला सभासद भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते दिनों टांडा नगर के सभासद राजू ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी। इस मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार राय ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सिर्फ फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी को छोड़ दिया था। इस पर विहिप प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक आलोक चौरसिया आदि ने बीते दिनों टांडा कोतवाली पुलिस की इस कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले में ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए टांडा बंद की चेतावनी दी थी। हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने छापा मारकर आरोपी सभासद राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शनिवार सुबह कहीं भागने की फिराक में था। कोतवाल संजय पाण्डेय ने बताया कि सभासद राजू को धार्मिक उन्माद फैलाकर शहर छोड़ भागने के प्रयास में घूरनशाह के पास गिरफ्तार किया गया। वह वाहन का इंतजार कर रहा था। बाद में उसका चालान कर दिया गया।