फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jackals attack in two villages, three injured including a couple

Ambedkar Nagar News: दो गांवों में सियारों का हमला, दंपती समेत तीन घायल

Sat, 28 Sep 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jackals attack in two villages, three injured including a couple
मेहरूआ के घनेपुर गांव में सियार के हमले में घायल महिला।
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना क्षेत्र में सियारों ने फिर से हमला किया है। दो अलग-अलग गांव में सियारों के हमले में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला के अलावा दंपती भी शामिल हैं। इससे पहले भी सियारों ने महरुआ व अहिरौली थाना क्षेत्र में पांच लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

अहिरौली व महरुआ में सियारों का खौफ लोगों के बीच दिखने लगा है। एक पखवाड़े पहले अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव में हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद महरुआ के आनंदनगर में हुए हमले में दो लोग घायल हो गए थे। अब महरुआ में फिर से दो अलग-अलग गांवों में सियारों के हमले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महरुआ बाजार के निकट अकबरपुर मार्ग स्थित ध्रुव सिंह फौजी के ईंट भट्ठे पर शुक्रवार भोर में सो रही झारखंड प्रांत से आई मजदूर सोनिया (22) पर हमला कर सियार ने उसके हाथ में काट लिया। पति परदेसी (24) ने उसे भगाने की कोशिश की तो उनके पैर में भी काटकर भाग गया। भट्ठा मालिक ने दोनों मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के घनेपुर गांव निवासी वृद्धा कुसुमा देवी (60) बृहस्पतिवार रात घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी बीच सियार ने उन पर हमला कर पैर व गर्दन के पास काट लिया। महिला के आवाज लगाने पर जब तक परिवार के लोग जुटते तब तक सियार भाग खड़ा हुआ। महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed