फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it will be 333 tables for counting

333 टेबल पर होगी मतगणना

Thu, 10 Dec 2015 09:45 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन

यहां 666 पार्टियों में कुल 3 हजार 330 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। साथ ही 76 पार्टियों के 380 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कुल 111 एआरओ की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


सभी विकास खंडों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद प्रशासन की निगाह अब 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को निपटाने में लगी हुई है। इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि सभी नौ विकास खड अकबरपुर, टांडा, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, बसखारी, जहांगीरगंज व रामनगर में मतों की गणना होगी। इसके लिए कुल 333त टेबल लगाई जाएंगी, जिसके लिए 666 पार्टियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 3 हजार 330 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। साथ ही प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने पर 76 पार्टियों के 380 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। समूची मतगणना प्रक्रिया पर निगाह रखने के लिए 111 एआरओ की तैनाती की गई है।

मतों की गणना का कार्य सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा। मतगणना में लगे कर्मचारी सुबह 6 बजे मतगणनास्थल पर पहुंच जाएंगे। बताया कि मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी नौ मतगणनास्थलों पर प्रत्येक गतिविधि को में कैद किया जाएगा। मतों की गणना की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच होगी।


ऐसा इसलिए क्योंकि कम मतों से जीत हार होने पर विवाद की किसी भी संभावना का अंतिम स्तर तक निपटारा किया जा सके। मतगणनास्थल के निकट सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed