{"_id":"6362b73d062b9921bd4686d1","slug":"it-is-necessary-to-follow-traffic-rules-to-prevent-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko6553235163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे रोकने को ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे रोकने को ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यातायात माह के दूसरे दिन पुलिस कर्मियों की टीम ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर उपस्थित लोगों का आह्वान किया गया कि सड़क हादसे रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ किया जाए। दूसरी तरफ रामपुर सकरवारी बाजार में बेवाना पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
खजुरी करौंदी इंटर कॉलेज पहुंची पुलिस कर्मियों की टीम ने कहा कि दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवश्य करें। इसके तहत बिना हेल्मेट के दो पहिया और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन कदापि न चलाए।
जिला मुख्यालय पर यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए बाइक चलाते समय हेल्मेट लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नसीहत दी कि दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग के साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें।
विज्ञापन
रामपुर सकरवारी बाजार में थानाध्यक्ष बेवाना वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगा कर बाजारवासियों को यातायात संकेतों के बारे में जागरूक बनाया। यातायात माह के दूसरे दिन अहिरौली, इब्राहिमपुर, अलीगंज, टांडा, बसखारी, जहांगीरगंज व जलालपुर आदि क्षेत्रों में भी पुलिस की टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चला कर लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने का पाठ पढ़ाया।