फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   It is better to revise than to study more at the last moment

Ambedkar Nagar News: ‘आखिरी समय में ज्यादा पढ़ने से रिवीजन करना बेहतर’

Sat, 15 Feb 2025 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
It is better to revise than to study more at the last moment
अंबेडकरनगर। वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले की टॉपर सेजल श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा करीब आने पर ज्यादा पढ़ने से बेहतर है कि नोट्स का रिवीजन कर लें। तनाव लेने के बजाय बिंदुवार अध्ययन करें तो अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन

सेजल ने बताया कि ज्यादातर विद्यार्थी कम समय में अधिक तैयारी करके अच्छे अंक लाने की चाह रखते हैं। हर विषय के लिए समय का उचित प्रबंधन और निरंतर अभ्यास जरूरी है। आखिरी समय में ज्यादा से ज्यादा मॉडल पेपर हल करें और रिवीजन करें। सुबह छह बजे उठकर दो घंटे रिवीजन करें। हर विषय का समय बांटकर अभ्यास करें। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसयान विज्ञान सहित अन्य विषयों के लिए समय जरूर निर्धारित करें। स्कूल में जो भी पढ़ें, उसे प्रतिदिन घर आकर दोहराएं। लगातार तेजी से साफ और स्पष्ट लिखने का अभ्यास करें।
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान-

- प्रश्नों का सटीक उत्तर लिखें। मुख्य बिंदुओं को हाइलाइट करना न भूलें।

- प्रश्न में जितना पूछा जाए, उतना ही उत्तर लिखें।
- जब भी पढ़ने बैठे तो उसी विषय से शुरू करें, जिसमें आप खुद को कमजोर मानते हैं। कोशिश करें कि उस विषय के आसान पाठ पहले तैयार करें। इसके बाद जब मन ऊबने लगे तो पसंदीदा विषय पढ़ना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कॉपी में उत्तर लिखने का प्रभाव अधिक पड़ता है। इसलिए परीक्षा के दौरान कॉपी में दोनों ओर मार्जिन लाइन जरूर खींचे। कोशिश करें कि शब्दों को काटना कम पड़े। जितनी सुंदर और स्पष्ट कॉपी लिखी होगी, उतने ही अच्छे अंक मिलेंगे।
- पुराने प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर का अभ्यास करते रहें। इससे पेपर में काफी मदद मिलेगी।
- 24 फरवरी तक सभी विषयों का रिवीजन करते रहें। इसके बाद दो दिन पहले उस पेपर की तैयारी करें, जिसकी परीक्षा होनी।
- परीक्षा का दबाव महसूस न करें। इसके बजाय सारा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं।
- गणित, रसायन और भौतिक विज्ञान में फॉर्मूले, डेरिवेशन और रिएक्शन को जरूर तैयार कर लें। इसके अलावा जीव विज्ञान में चित्र अवश्य बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed