फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it had beaten her husband and mothed in law From maternal side

मायके पक्ष के लोगों से पति व सास को पिटवाया

Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तो भाग खड़े हुए, लेकिन कुछ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उस वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मायके पक्ष के लोग आए थे। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए तीन लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन्हें थाने लेकर चली आई।

विज्ञापन


मामला जलालपुर थाना अन्तर्गत मसूदपुर गांव का है। बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद के बढय़ा गांव निवासी श्रीनाथ विश्वकर्मा की पुत्री का विवाह मसूदपुर गांव निवासी राममिलन विश्वकर्मा के पुत्र रमेश विश्वकर्मा से लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने अपने मायके शिकायत की। शनिवार दोपहर पिता श्रीनाथ अपने पुत्र व अन्य लोगों के साथ वाहन से गांव पहुंचे और आरोप के मुताबिक पति रमेश की पिटाई करने लगे। उसे बचाने पहुंची सास प्रेमा व ग्रामीण लालता व जगदीश की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने मारपीट कर रहे श्रीनाथ व उनके साथ आए लोगों को मारने के लिए लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। जो भी सामने आया, उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तो वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उस वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे श्रीनाथ व अन्य आए हुए थे।


इस बीच सूचना मिलने पर एसओ एनके पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए लोगों को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आए। श्री पांडेय ने बताया कि अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जानकारी है। छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed