फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Irregularities were found at every step, CDO reprimanded

Ambedkar Nagar News: पग-पग पर मिलीं गड़बडियां, सीडीओ ने लगाई फटकार

Fri, 03 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Irregularities were found at every step, CDO reprimanded
अंबेडकरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने जलालपुर विकासखंड के सुल्तानपुर खुर्द में चौपाल लगाई। पशु आश्रय स्थल पटोहा गानेपुर में हरा चारा, पशु आहार और साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा चौपाल के दौरान पेंशन न बनने की शिकायत मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के तहत कम कनेक्शन मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सबसे पहले गोवंश आश्रय स्थल पटोहा गाने पहुंचे। यहां पर पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं की मिली। पशु आहार भी नहीं था। जिस पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया। सुल्तानपुर खुर्द में जनता की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि पेंशन नहीं मिल रही है। जिस पर सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, विकलांग पेंशन कैंप लगाकर जारी करने के निर्देश दिए। सांसद, विधायक निधि के तहत ग्राम पंचायत गौसपुर ककरहिया में एवं मघीपुर जीवट में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण करते हुए मॉडल ग्राम के रूप में चयनित ग्राम पंचायत सुल्तानपुर खुर्द में निर्मित पांच सोकपिट निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत सुल्तानपुर खुर्द में 422 घरों के सापेक्ष अब तक केवल 97 घरों में पानी का कनेक्शन कराया गया है। पानी की सप्लाई भी अभी शुरू नहीं हुई, जबकि सोलर पैनल लगा मिला। मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम के अवर अभियंता को निर्माण के दौरान टूटी सड़कों को ठीक कराने और शत प्रतिशत पानी का कनेक्शन करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने खंड विकास कार्यालय जलालपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जीर्ण शौचालय को तीन दिवस के भीतर मरम्मत कराकर फोटो भेजने का निर्देश दिया। बाबा जगदेव धाम बांदीपुर के विकास कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया और प्लिंथ प्रोटेक्शन के कार्य के चारों तरफ दरार मिलने और एक तरफ गिराने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि इसे तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौसपुर काकरहिया में निर्माणाधीन बारात घर कम सिलाई केंद्र का निर्माण का धीमा होने पर रोष व्यक्त करते हुए अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed