फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Investigation of hotels started with the end of the campaign

Ambedkar Nagar News: प्रचार थमने के साथ शुरू हुई होटलों की जांच

Tue, 09 May 2023 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation of hotels started with the end of the campaign
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने के साथ ही होटलों, ढाबों, गेस्ट हाउस की जांच शुरू हो गई। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सघन जांच अभियान शुरू किया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर में एसडीएम पवन जायसवाल व सीओ सुरेश मिश्र के नेतृत्व में पुुलिस कर्मियों ने नगर के अलग-अलग होटलों, ढाबों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में पहुंंचकर सघन तलाशी ली। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं रुका हुआ है। इसके साथ ही अपील की गई कि मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें।
विज्ञापन

जलालपुर में एसडीएम हरिशंकरलाल व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में स्थित लॉज, गेस्ट हाउस व होटलों पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। इसके अलावा टांडा, बसखारी, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में भी सघन जांच अभियान चला। उधर एएसपी संजय राय ने बताया कि सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी सीओ को निर्देशित किया गया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति निकाय क्षेत्र में न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed