फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Insurance workers protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Insurance workers protest against privatization
अंबेडकरनगर। निजीकरण व आर्थिक नीतियों के विरोध में गुरुवार को प्रांतीय आह्वान पर बीमा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार एलआईसी का निजीकरण करना चाहती है। ऐसा होने से कर्मचारियों का न सिर्फ हक मारा जाएगा, बल्कि उनका भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। सरकार की आर्थिक नीतियां भी कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हित को देखते हुए न सिर्फ आर्थिक नीतियों में सुधार किया जाए, बल्कि निजीकरण प्रक्रिया पर भी रोक लगाई जाए। चेतावनी दी यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सचिव नरेंद्र पांडेय ने कहा कि एलआईसी का निजीकरण करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह अत्यंत चिंताजनक है। ऐसे विभागों का भी सरकार निजीकरण करना चाहती है, जो लाभ में चल रहे हैं। एलआईसी लाभ में चल रहा है, इसके बावजूद इसका निजीकरण किया जा रहा है। निजीकरण से पूंजीपतियों को तो लाभ मिलेगा, लेकिन कर्मचारियों का हक मारा जाएगा। न सिर्फ कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी, बल्कि उनका भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एलआईसी को पूंजीपतियों के हाथों कतई नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार को अपने कदम पीछे हटाने ही होंगे।
विज्ञापन

विजय कुमार, गनेश पांडेय, एसपी वर्मा, जयनेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम आदि ने कहा कि निजीकरण के साथ-साथ सरकार की आर्थिक नीति भी कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। जो आर्थिक नीति लागू किए जाने की तैयारी है, उससे कर्मचारियों का अधिकार छीन लिया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed