फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspector and five constables suspended for indiscipline

Ambedkar Nagar News: अनुशासनहीनता में दरोगा व पांच सिपाही निलंबित

Thu, 01 Aug 2024 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Inspector and five constables suspended for indiscipline
अंबेडकरनगर। नागरिकों से प्राप्त फीडबैक तथा अनुशासनहीनता बरतने में एक दरोगा व एक हेड कांस्टेबल व चार सिपाहियों को एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने सभी थानों को फिर से दिए निर्देश में कहा कि किसी भी प्रकार की मनमानी या अनुशासनहीनता पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई होगी। शिकायतें गंभीर मिलीं तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी ने बृहस्पतिवार को कड़ा निर्णय लिया। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग पुलिसकर्मियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन पर एसपी ने अधिकारियों से फौरी जांच शुरू कराई तो कई पुलिसकर्मी छुट्टी लेकर चले गए। इस बीच कई तरह के अन्य फीडबैक भी एसपी को मिले। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता का मामला पाया। इसमें उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय, मुख्य आरक्षी सतवीर सिंह, सिपाही अमित कुमार, संदीप निषाद, राजन मिश्र व अशोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। यह सभी अलग अलग थानों में तैनात थे।
विज्ञापन

एसपी ने इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों को नए सिरे से निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह की मनमानी व लापरवाही नहीं होनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed