{"_id":"5740a4a74f1c1be71fac75f3","slug":"injured-girl-in-explosion-was-killed-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट में घायल हुई बालिका की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट में घायल हुई बालिका की इलाज के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 21 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
bomb
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत ददनापुर गांव में गुरुवार को खेल के दौरान गेंद समझकर सुतली बम पटकने से हुए विस्फोट में घायल बालिका का शनिवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से एक तरफ जहां परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
उधर घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ददनापुर गांव के कुछ बच्चे गांव के बाहर स्थित बाग में खेल रहे थे। खेलते हुए वे पास स्थित एक राइसमिल के निकट पहुंच गए जहां झाड़ में पड़े सुतली बम को गेंद समझकर उठा लाए। उसे एक पक्की भूमि पर पटक दिया।
विज्ञापन
इस पर हुए जोरदार विस्फोट में कल्पना (8) पुत्री राजितराम, आदर्श (6) पुत्र राजितराम व सुरजीत (10) पुत्र विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी टांडा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना व आदर्श को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जिंदगी और मौत से जूझ रही कल्पना की शनिवार दोपहर से पहले इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गय जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों के पहुंचने का तांता लग गया। उधर, आदर्श की भी हालत गंभीर बताई जाती है। इस बीच घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
बीते दिन राजितराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। एसओ मनबोध तिवारी ने कल्पना की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरतापूर्वक छानबीन कर रही है।