{"_id":"6463bf803c7f47a2a207c648","slug":"information-of-the-hospital-will-appear-in-one-click-ambedkar-nagar-news-c-13-1-238740-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक क्लिक में सामने होगी अस्पताल की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक क्लिक में सामने होगी अस्पताल की कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के अलावा 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 33 स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित 233 वेलनेस सेंटरों पर मौजूद सुविधाओं का विवरण एक क्लिक में उपलब्ध होगा। घर बैठे ही प्रत्येक व्यक्ति अस्पताल से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेगा। इससे उसे अनावश्यक अस्पताल की भागदौड़ करने से राहत मिलेगी। इस सुविधा को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम कर रहा है।
यूपी का स्वास्थ्य केंद्र एप के जरिए प्रत्येक व्यक्ति घर बैठे अस्पताल में चिकित्सक, दवा, जांच की सुविधा सहित अन्य संसाधन की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इससे मरीज को आवश्यकतानुसार अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल चुनने में आसानी होगी। इस सुविधा का शुभारंभ होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को अस्पतालों का अनावश्यक भाग दौड़ करने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य महकमा इस कार्य को तेजी से पूरा करने में जुटा है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र के अलावा वेलनेस सेंटरों का पूरा विवरण निदेशालय को भेज चुका है। कई अस्पतालों का डेटा एप पर अपडेट भी हो चुका है। लेकिन अभी कुछ तकनीकी खामियों के चलते सुचारु संचालन नहीं हो पा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मई माह के अंत तक इसके सुचारु संचालन की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
लोगों ने जताई खुशी
अकबरपुर नगर निवासी अनुराग तिवारी, राकेश तिवारी, रवि सिंह, प्रमोद जायसवाल व ललित वर्मा ने कहा कि इस एप के चालू होने से काफी राहत मिलेगी। कई बार मरीज अस्पतालों में जाते हैं लेकिन वहां चिकित्सक के न रहने या फिर जांच की सुविधा न होने के चलते मायूस लौटना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग को तेजी से इस पर काम करना चाहिए। इससे मरीज घर बैठे अस्पताल की स्थिति जान सकें और उसके अनुसार ही इलाज के लिए अपने अस्पताल का चयन करें।
भेज दिया गया डेटा
निदेशालय के निर्देश पर संबंधित अस्पतालों का डेटा भेजा जा चुका है। एप पर इसे अपडेट करने का काम निदेशालय स्तर पर हो रहा है। एप शुरू होने पर सभी लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे मरीजों व तीमारदारों को अनावश्यक की भागदौड़ से काफी राहत मिलेगी। - डॉ. श्रीकांत शर्मा सीएमओ