फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Information given on consumer rights and Lok Adalat

Ambedkar Nagar News: उपभोक्ता अधिकार और लोक अदालत की दी जानकारी

Sun, 17 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 17 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Information given on consumer rights and Lok Adalat
अंबेडकरनगर। तहसील सभागार अकबरपुर में शनिवार को विभिन्न विषयों पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर में उपभोक्ता अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण, स्थायी लोक अदालत की जनोपयोगी सेवाएं और मध्यस्थता के महत्व पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डीएलएसए सचिव नीलम वर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21 अप्रैल से समाधान समारोह अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ समाप्त होगा। जिन मामलों में आपसी सहमति से समाधान संभव है, उनके पक्षकार आवेदन कर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


तहसीलदार संतोष कुमार ने राजस्व विभाग की योजनाओं के साथ संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्थायी लोक अदालत के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि बिजली, जल सेवा, बैंकिंग, बीमा, अस्पताल, शिक्षा, डाक, टेलीफोन और सफाई व्यवस्था से जुड़े विवाद स्थायी लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए जा सकते हैं। डिप्टी चीफ एलएडीसीएस राजेश तिवारी ने उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी देते हुए कहा कि समस्या का समाधान न होने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800114000 और 1915 की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed