{"_id":"69c81109515f1022650e1d4b","slug":"information-about-safety-and-helpline-given-to-women-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153183-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिलाओं को दी सुरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिलाओं को दी सुरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी
Sat, 28 Mar 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कटका और सम्मनपुर क्षेत्र में पुलिस ने गांव-गांव जाकर महिलाओं व छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े जरूरी नंबरों की जानकारी दी। जलालपुर संवाद के अनुसार, कटका के भगवानपुर मंझरिया गांव में महिला पुलिसकर्मी पूनम ने महिलाओं से बातचीत कर साइबर अपराध के मामलों में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि समय पर सूचना देने से पैसा रिकवरी होने की संभावना बढ़ जाती है और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस मौके पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी लक्ष्मण यादव और साबिर अली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हजपुरा संवाद के अनुसार, सम्मनपुर के पलई कल्याणपुर में आयोजित चौपाल में उपनिरीक्षक अल्का श्रीवास्तव और महिला आरक्षी नीलम पांडेय ने महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित कर उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के तरीके बताए।