फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Information about helpline numbers given to women

महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Information about helpline numbers given to women
अंबेडकरनगर। नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को भी जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन भी संचालित हैं। महिलाओं व बेटियों को अपनी शिकायत बेहिचक दर्ज कराना चाहिए। वहीं महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों की विशेष आवभगत भी हुई।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने मंदिरों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बेटियों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 एवं थानों के सीयूजी नंबर के बारे में बताया।
विज्ञापन

उधर, थानों में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं व बालिकाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई। अकबरपुर कोतवाली में अपनी दादी को लेकर एक युवती फरियाद के लिए पहुंची। वृद्ध महिला का स्वास्थ्य ठीक न होने पर उसे महिला पुलिसकर्मियों ने जलपान कराया। साथ ही जरूरी दवा भी खिलाई गई। इसके बाद महिला की शिकायत सुनी गई। इसके अलावा एक दंपती ने आपसी विवाद को लेकर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करायी। महिला हेल्प डेस्क कर्मियों ने दोनों को समझा कर एक साथ रहने के लिए राजी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed