फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Independents win in Akbarpur and Tanda

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर और टांडा में निर्दलियों ने मारी बाजी

Sun, 14 May 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Independents win in Akbarpur and Tanda
संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। सात निकाय में हुए चुनाव में तीन में निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष के तौर पर विजयी रहे। इसमें अकबरपुर व टांडा नगर पालिका परिषद के साथ ही राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी शामिल है। सपा प्रत्याशी जलालपुर नगर पालिका परिषद व इल्तिफातगंज नगर पंचायत में जीत दर्ज करने में सफल हुए। इसके अलावा अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में भाजपा व जहांगीरगंज में बसपा प्रत्याशी को जीत मिली।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव में निर्दल चंद्रप्रकाश वर्मा ने जीत हासिल कर ली। वे पहले भी दो बार अकबरपुर से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष रह चुके हैं। एकतरफा मुकाबले में उन्हें कुल 20,201 मत हासिल हुए। दूसरे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी नाजरीन बेगम रहीं। उन्हें 10,772 मत मिले। अब तक अध्यक्ष रहीं भाजपा की सरिता गुप्ता को 10,592 मत हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा को 5709, सपा प्रत्याशी शारदा राजभर को 4453 मत मिले।
विज्ञापन

टांडा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के मुकाबले में भी निर्दल शबाना नाज को जीत हासिल हुई। उन्हें कुल 15,787 मत मिले। यहां कई चरण तक भाजपा से नजदीकी मुकाबला रहा लेकिन अंतिम दौर में वे काफी आगे निकल गईं। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्त उर्फ शंकर 9,288 मत ही हासिल हो सके। राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में भी बाजी निर्दल प्रत्याशी सपा के बागी विनोद प्रजापति के हाथ लगी। 3108 मत पाने वाले विनोद ने बसपा के कमलेश निषाद को पराजित किया, जिन्हें 1912 मत मिले। यहां निर्दल मंजू जायसवाल को 1538 मत मिले, भाजपा के शाहिद अंसारी को 1214 जबकि निर्दल प्रेमलता को 1213 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा की खुर्शीद जहां अध्यक्ष बन गईं। वे पिछला चुनाव सपा के ही टिकट पर हार गईं थीं। उन्हें 10,288 मत मिले। पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी रहीं बसपा की फरजाना खातून 5,449 मत के साथ तीसरे स्थान पर चली गईं। भाजपा की शोभावती यादव 7,057 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। निर्दल निकहत को 1292 मत मिले।
इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा की शमा परवीन ने 5218 मत पाकर जीत हासिल कर लिया। दूसरे स्थान पर भाजपा की रेनू देवी को 4125 मत मिले। बसपा की शालनी यादव महज 1374 लोगों का मत पा सकीं।

अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ओमकार गुप्त 4617 मत पाकर विजेता बने। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की दुर्गावती यादव से 1416 मत अधिक मिले। दुर्गावती 3201 मत ही प्राप्त कर सकीं। जहांगीरगंज नगर निकाय में बसपा प्रत्याशी सुनीता ने 4559 मतों के साथ जीत दर्ज की। यहां दूसरे स्थान पर एआईएमआईएम प्रत्याशी सावित्री रहीं। जिन्हें 2794 मत मिले। पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल 2491 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सपा की निर्मला को 2281 जबकि निर्दलीय गीता को 1492 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed