{"_id":"606612558ebc3e59274e0f38","slug":"increased-strictness-regarding-corona-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko5722391165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में गुरुवार को माहौल बीते दिनों की तुलना में काफी बदला-बदला दिखा। गुरुवार को अमर उजाला में जिला अस्पताल में कोविड-19 को लेकर लापरवाही बरते जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। नतीजा यह रहा कि न सिर्फ मरीज व तीमारदारों ने मास्क लगा रखा था, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा था। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर लाउडस्पीकर से कोविड-19 को लेकर बाकायदा प्रचार-प्रसार होता भी नजर आया। लाउडस्पीकर के माध्यम से आम नागरिकों से कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किए जाने की अपील की जा रही थी।
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे अंबेडकरनगर जनपद भी अछूता नहीं रह गया है। लगभग प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शासन की ओर से आए दिन नई गाइ डलाइन जारी की जा रही है। हालांकि जिला अस्पताल में ही शासन के दिशा निर्देशों की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। जिला अस्पताल में कोविड-19 को लेकर बरती जा रही लापरवाही को अमर उजाला ने अपने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर का प्रकाशन होते ही जिला अस्पताल प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सुबह से ही सख्ती बरती जाने लगी। नतीजा यह रहा कि अस्पताल में प्रवेश करने वाले न सिर्फ मरीज, बल्कि उनके तीमारदार भी मास्क लगाए हुए थे। मुख्य गेट से लेकर पर्ची काउंटर व दवा काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी लगभग पालन होता दिखा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। मरीजों व तीमारदारों से लगातार मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील विभिन्न माध्यमों से की जा रही है।
विज्ञापन
इस बीच गुरुवार को जिला अस्पताल के मुख्य गेट व सीएमओ कार्यालय के बीच लाउडस्पीकर के माध्यम से आम नागरिकों को कोविड-19 को लेकर जागरूक किया जा रहा था। साथ ही नागरिकों से आह्वान किया जा रहा था कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।