फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increased number of stomach patients with cold and cough in OPD

Ambedkar Nagar News: ओपीडी में सर्दी-जुकाम के साथ पेट के बढ़े रोगी

Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Increased number of stomach patients with cold and cough in OPD
अंबेडकरनगर। मौसम के लगातार बदलने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अस्पतालों में बुखार, जुकाम, पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, खानपान में बरती जा रही लापरवाही इस स्थिति का मुख्य कारण बन रही है।
विज्ञापन


अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में दो फिजीशियन मरीजों का उपचार कर रहे थे। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही, जिसमें सर्दी-जुकाम के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित लगभग 90 रोगी भी पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों में बुखार, जुकाम और शरीर में दर्द की शिकायतें आम हैं। इसके अतिरिक्त, शादी-विवाह के सीजन के चलते खानपान में अनियमितता पेट की समस्याओं को बढ़ा रही है। चिकित्सकों ने मरीजों को इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को ओपीडी में कुल 910 रोगियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट की समस्या
जलालपुर के कजपुरा गांव की संगीता दो दिनों से पेट की समस्या से परेशान थी। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में आई तो चिकित्सक ने दवाओं के साथ खाने में परहेज करने की सलाह दी।


दर्द से परेशान
सुल्तानपुर के कादीपुर के रहने वाले सेवक ने बताया कि उनके शरीर में एक सप्ताह से दर्द बना रहता है। दवा खाने के बाद आराम तो मिल जाता है, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा दर्द शुरू हो जाता है। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर ने परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed